Rails
Rail Connectivity
Kamarajar Port stands out for its strategic rail connectivity, which plays a pivotal role in enhancing the port’s operational efficiency.
The port is seamlessly integrated with the National Railway network at Attipattu and Attipattu Pudunagar stations, located on the Chennai–Gudur section of Southern Railway along the Chennai–Delhi/Kolkata route. This integration ensures smooth and uninterrupted movement of cargo to and from the port.
Strong rail connectivity further strengthens the port’s role as a key hub for EXIM trade and logistics operations.
Development of Rail Infrastructure
Connecting Stack Yards (2009–2014)
A 12.5 km railway line was constructed to connect coal and iron ore stack yards, supplementing the existing NCTPS railway line and improving bulk cargo handling efficiency.
Modernisation of Holding Yards (2016)
Electronic Interlocking systems were introduced at Holding Yards I and II, significantly enhancing operational efficiency, safety and reliability of train movements.
KPCA Siding Development (2017–2018)
A dedicated container terminal railway yard with 9.5 km of track was developed, equipped with advanced facilities to support multi-cargo handling and efficient container operations.
Doubling of Southern Rail Connectivity (2020–2023)
To support the growing EXIM trade, an additional 2.65 km railway line was added, including the construction of major rail bridges and upgradation of level crossings.
Northern Rail Connectivity
Kamarajar Port Limited plans to develop the Northern Rail Link (NRL), connecting the Chennai–Gudur main railway line with the port’s existing siding.
Covering a length of 11.21 km, this long-term project is designed to cater to future rail traffic requirements and further enhance the port’s connectivity and cargo evacuation capacity.
रेल संपर्क
कामराजार पोर्ट अपनी रणनीतिक रेल कनेक्टिविटी के लिए विशिष्ट स्थान रखता है, जो बंदरगाह की परिचालन दक्षता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बंदरगाह का राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क के साथ अत्तिपट्टू और अत्तिपट्टू पुडुनगर स्टेशनों पर एकीकरण, जो दक्षिणी रेलवे के चेन्नई–गुडूर खंड में चेन्नई–दिल्ली/कोलकाता मार्ग पर स्थित हैं, बंदरगाह से माल की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करता है।
यह सशक्त रेल संपर्क बंदरगाह की EXIM गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भूमिका को और सुदृढ़ करता है।
रेल अवसंरचना का विकास
स्टैक यार्ड कनेक्टिविटी (2009–2014)
कोयला और लौह अयस्क स्टैक यार्ड को जोड़ने के लिए 12.5 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण किया गया, जिससे मौजूदा NCTPS रेलवे लाइन को सुदृढ़ किया गया।
होल्डिंग यार्ड का आधुनिकीकरण (2016)
होल्डिंग यार्ड I और II में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम स्थापित किए गए, जिससे परिचालन दक्षता, सुरक्षा और ट्रेन संचालन की विश्वसनीयता में सुधार हुआ।
KPCA साइडिंग विकास (2017–2018)
9.5 किलोमीटर ट्रैक के साथ एक नया कंटेनर टर्मिनल रेलवे यार्ड विकसित किया गया, जिसमें बहु-कार्गो प्रबंधन हेतु आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
दक्षिणी रेल कनेक्टिविटी का दोहरीकरण (2020–2023)
बढ़ते EXIM व्यापार को समर्थन देने के लिए 2.65 किलोमीटर लंबी अतिरिक्त रेलवे लाइन जोड़ी गई। इस परियोजना में प्रमुख रेल पुलों का निर्माण तथा लेवल क्रॉसिंग का उन्नयन भी शामिल था।
उत्तरी रेल संपर्क
KPL द्वारा नॉर्दर्न रेल लिंक (NRL) विकसित करने की योजना बनाई गई है, जो चेन्नई–गुडूर मुख्य रेलवे लाइन को बंदरगाह की मौजूदा साइडिंग से जोड़ेगी।
11.21 किलोमीटर लंबी यह प्रस्तावित रेल लाइन एक दीर्घकालिक परियोजना है, जिसका उद्देश्य भविष्य की रेल यातायात आवश्यकताओं को पूरा करना तथा बंदरगाह की समग्र कनेक्टिविटी को और मजबूत करना है।
